नेपाल के कोशी प्रांत में आया भूकंप

नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, इसकी तीव्रता 5.4 थी। भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में महसूस किए गए। चीन से भी झटके महसूस होने की रिपोर्ट सामने आईं। भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे आया। इसका केंद्र कोशी प्रांत के लेलेप के पास था। सकी गहराई जमीन से 20 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल इस इनपुट के आधार पर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

असम और बंगाल में भी आया भूकंप
इस बीच, असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 2.5 थी। यह सुबह 3:39 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के मुताबिक, इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। असम में आए भूकंप का केंद्र 25.743 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.355 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

#नेपाल