लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, स्कूल बस से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, चार बच्चों की मौत और 32 घायल
लखनऊ, 24 नवंबर - उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइड में खड़ी स्कूल बस में टक्कर मार दी। इस हादस में चार बच्चों की मौत हो गई है जबकि 24 बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। बच्चों के अलावा हादसे में स्कूल के आठ कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
#लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे

