मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया


नई दिल्ली, 24 नवंबर - पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मेरठ से उजैद नाम के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उसके पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी और जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए मोहम्मद साजिद के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उजैद पिछले कुछ महीनों से साजिद के संपर्क में था और दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती थी। कश्मीर पुलिस करीब दस महीने से उसकी तलाश कर रही थी।

# मेरठ