आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।



पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ, जब एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए.आर. दामोदर ने पत्रकारों को बताया, 'आज सुबह भोगपुरम टोल गेट के पास एक एसयूवी के खड़े ट्रक से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई।'

#आंध्र प्रदेश