आंध्र प्रदेश: शराब परिवहन घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री केएन नागेश्वर राव गिरफ्तार

हैदराबाद, 23 अगस्त - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब परिवहन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री करुमुरी नागेश्वर राव को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। ईडी ने उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। नागेश्वर राव पिछली वाईएसआरसीपी सरकार में नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।

इस मामले में ईडी ने जून में उनके बेटे करुमुरी सुनील कुमार को भी गिरफ्तार किया था। इससे पहले एजेंसी ने पिता-पुत्र के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के मुताबिक, राज्य में शराब के परिवहन में कथित वित्तीय अनियमितताओं के जरिए सरकारी खजाने को 195.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। इन आरोपों की जांच के लिए ईडी ने मई में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।

#आंध्र प्रदेश
# केएन नागेश्वर राव