आंध्र प्रदेश : टोल प्लाजा के निकट बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित


 कोव्वुरु (आंध्र प्रदेश), सात जनवरी (भाषा) विशाखापत्तनम जा रही एक बस में बुधवार तड़के पूर्वी गोदावरी जिले के गमन ब्रिज टोल प्लाजा के निकट आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।     चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी 10 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को वाहन के आग की चपेट में आने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।     पुलिस के अनुसार, बस जब रात लगभग दो बजे टोल प्लाजा के निकट पहुंची, तभी उसमें आग लग गई।       एक पुलिस अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा को बताया, च्च्इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।  

#आंध्र प्रदेश