आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा बस में लगी आग ,12 यात्री जिंदा जले
कुरनूल, 24 अक्टूबर - आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद से बंगलूरू जा रही सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार कावेरी ट्रैवल्स की एक बस में कुरनूल के उपनगर चिन्नातेकुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर आग लग गई। दमकल गाड़ियाँ और पुलिस मौके पर मौजूद है।इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शोक जताया और मदद का आश्वासन दिया। कुरनूल रेंज के डीआईजी कोया प्रवीण ने बताया, लगभग 19 यात्री, दो बच्चे और दो ड्राइवर दुर्घटना में बच गए है।पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और कुछ ही मिनटों में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि अधिकतर बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच थी। मृतकों में बाइक सवार भी शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक 11 शवों की पहचान कर ली है।
कुरनूल के जिला कलेक्टर डॉ ए सिरी ने बताया, यह दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। बाकी 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो पाई है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।
राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने हादसे के बाद शोक प्रकट किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस में आग लगने की दुखद घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

