आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हादसा सात लोगों की मौत
विशाखापत्तनम, 30 अप्रैल - आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान भीषण हादसा हो गया। यहां दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए।  NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बचाव अभियान जारी है।घटना के बारे में एसडीआरएफ के एक जवान ने बताया कि घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी।
#आंध्र प्रदेश
                                
                
                
                
