पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज आज हो सकता गठबंधन का एलान
चंडीगढ़ , 24 नवंबर - पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसके चलते भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन हो सकता है। इसका एलान आज हो सकता है। पंजाब के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता और शिअद के नेता दिल्ली में मौजूद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। इस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उनके साथ होंगे।
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी इस संयुक्त आयोजन का हिस्सा बनेंगे। यह प्रेस वार्ता आज दोपहर करीब 1 बजे आयोजित की जाएगी। इसका स्थान भाजपा मुख्यालय तय किया गया है। तीनों नेता मिलकर मीडिया को संबोधित करेंगे। वे विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
#पंजाब
#विधानसभा चुनाव

