दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है
बेंगलुरु, 24 नवंबर - पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में हड़कंप मच गया है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। धमकी भरा ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है, जिसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट करने की चेतावनी दी गई है।
#दिलजीत दोसांझ

