बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था विफल है:कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा 


रोहतक : कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हरियाणा में कानून-व्यवस्था विफल है। मुख्यमंत्री के पास हरियाणा के लिए समय नहीं है। नायब सिंह सैनी हर रोज पंजाब जा रहे हैं। पिछले 6 महीने से ऐसा है और पंजाब चुनाव को अभी भी 4-5 महीने हैं। उससे पहले वे 6 महीने के लिए बिहार में थे। हरियाणा में पूरी तरह से फोरौती राज आ गया, जंगलराज आ गया, गैंगस्टर राज आ गया। खुलेआम फायरिंग हो रही है, फिरौती की कॉल आ रही है। बहुत सारे लोग तो इसकी रिपोर्ट भी नहीं लिखवा रहे हैं क्योंकि आज हालात ऐसे हैं कि आम नागरिक सहमा हुआ है, डर में है लेकिन अपराधी बेखौफ है। कांग्रेस की सरकार के दौरान अपराधी खौफ में था और अपने आप को असुरक्षित महसूस करता था। कल रोहतक में भी गोलीबारी हुई है... 4 लोगों पर फायरिंग हुई और ये रूटीन हो चुका है... कानून व्यवस्था आज पूर्णतया विफल है तो उसकी जिम्मेदारी इस सरकार और मुख्यमंत्री की है..."

#रोहतक
# कांग्रेस नेता
# दीपेंद्र सिंह हुड्डा