रोहतक में पुलिस और शूटर्स के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर, तीसरा गिरफ्तार

हरियाणा, 26 नवंबर - हरियाणा के रोहतक में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई में दो शूटर्स के मारे जाने की सूचना है, जबकि पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान एक PSI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। इससे पुलिस कार्रवाई के दौरान खतरे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

#रोहतक
# ढाबे
# ताबड़तोड़ फायरिंग
# लोग
# घायल