प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 26 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा की सभी महान विभूतियों को नमन करता हूं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान के रूप में उन्होंने हमें जो अनमोल उपहार दिया है, वह भारतीय लोकतंत्र की एक अमूल्य विरासत है। यह विरासत विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि संविधान दिवस हमारे संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने और संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है।

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं