अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता और वकील के खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज

देहरादून (उत्तराखंड), 25 नवंबर- राजपुर थाना पुलिस ने अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी की लिखित शिकायत के आधार पर विनोद आर्य (अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता) और वकील अनुज पुंडीर के खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज की है।

यह कार्रवाई हरिद्वार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चैट को सार्वजनिक रूप से प्रसारित करने के मामले में की गई है।

यह जीरो FIR सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 66C और 66D तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 356(2) और 79 के तहत दर्ज की गई है।

#अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पिता और वकील के खिलाफ 'जीरो FIR' दर्ज