पंजाब के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान 


चंडीगढ़, 25 नवंबर - मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके पंजाब के गन्ना किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने साल 2026-27 के लिए गन्ने का रेट बढ़ाकर ₹431 प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सबसे ज़्यादा है। किसानों की सुविधा के लिए राज्य की चीनी मिलें 25 नवंबर, 2026 से शुरू हो जाएंगी और हमारी सरकार अन्नदाता की खुशहाली और फसलों का सही दाम दिलाने के लिए हमेशा कमिटेड है।

# पंजाब