पूरी आम आदमी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में संजीव अरोड़ा के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है - भगवंत मान

चंडीगढ़, 25 नवंबर- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज लुधियाना में 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ संजीव अरोड़ा के परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

इस मौके पर उन्होंने भाजपा की कथित धक्केशाही के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने के लिए परिवार का हौसला बढ़ाया। भगवंत मान ने कहा कि पूरी आम आदमी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में हर समय परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

#पूरी आम आदमी पार्टी इस मुश्किल घड़ी में संजीव अरोड़ा के परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है - भगवंत मान