नेपाल सरकार ने त्रिशूली-भोटे कोशी नदी प्रणाली में लापता हुए लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की

काठमांडू (नेपाल), 25 नवंबर- नेपाल में भारतीय दूतावास ने बताया है कि नेपाल सरकार ने उन लोगों को मृत मानने और घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 26 अगस्त, 2026 को त्रिशूली-भोटे कोशी नदी प्रणाली में आई अचानक बाढ़ के बाद लापता हो गए थे।

नेपाल की 'नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी' ने अपनी वेबसाइट पर 213 लापता भारतीय नागरिकों की सूची जारी की है। अथॉरिटी ने इस सूची में नाम जोड़ने, हटाने या उनमें संशोधन करने को लेकर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं।

यदि किसी परिवार के सदस्य को सूची को लेकर कोई आपत्ति है या वे कोई बदलाव करवाना चाहते हैं, तो वे 2 दिसंबर, 2026 से पहले काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं।

सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय अधिकारियों से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

#नेपाल सरकार ने त्रिशूली-भोटे कोशी नदी प्रणाली में लापता हुए लोगों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की