लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान
लुधियाना, 25 नवंबर (रूपेश कुमार)- आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पहुंचे हैं। दोनों नेता संजीव अरोड़ा के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ईडी द्वारा दर्ज मामले में संजीव अरोड़ा फिलहाल जेल में बंद हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने हाल ही में उन्हें लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए दोबारा अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
#लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान

