श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यात्रा पहुंची लुधियाना

लुधियाना, 21 नवंबर (शाहिद खान) - श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यात्रा आज लुधियाना पहुंची। लुधियाना के चीमा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से यात्रा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

आपको बता दें कि इस यात्रा का आगाज 29 जुलाई को वाराणसी से किया गया था। वहीं, यात्रा का यह चौथा चरण है, जिसकी शुरुआत जालंधर से हुई है।

आज यात्रा के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यात्रा लुधियाना पहुंची है और उन्हें इस पावन यात्रा का स्वागत करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
 

#श्री गुरु रविदास जी