सपा का चुनावी घोषणापत्र: 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों का कर्ज माफ

लखनऊ, 26 नवंबर - अखिलेश यादव ने बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि तहसील स्तर को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ा जाएगा। लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आज भी देश का सबसे बेहतरीन रिवरफ्रंट है। उन्होंने कहा कि यदि रिवरफ्रंट का काम एक किलोमीटर और पूरा हो गया होता तो यह पहली नदी होती, जो शहर के भीतर साफ बहती। 

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार बनने पर गुंडागर्दी, माफियागिरी, जमीनों पर अवैध कब्जे, अवैध वसूली, धमकाने और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “अपराधी चाहे किसी भी जाति का हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी पार्टी का हो, उसे जेल भेज दिया जाएगा। 

#सपा
# बिजली
# किसानों