सनातन संस्कृति और विरासत को संजोना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: दीपक बाली

जालंधर, 26 नवंबर - आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और जालंधर कैंट हलके के इंचार्ज दीपक बाली जी ने जालंधर कैंट में आयोजित सनातन समाज की बैठक में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समाज के विभिन्न सदस्यों से मुलाकात की और सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर दीपक बाली ने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराएं हमारे समाज की अनमोल विरासत हैं। हमारी संस्कृति हमें आपसी सम्मान, सेवा, सहिष्णुता और भाईचारे का संदेश देती है। इन महान परंपराओं को संजोकर रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

#सनातन संस्कृति
# विरासत
# संजोना
# सामूहिक जिम्मेदारी
# दीपक बाली