कपूरथला में आवारा कुत्तों का आतंक, दूध लेने जा रहे बुजुर्ग पर किया हमला

राहगीरों ने घायल बुजुर्ग को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

कपूरथला, 17 नवंबर (अमनजोत सिंह वालिया)। शहर के मोहल्ला केसरी बाग में आवारा कुत्तों द्वारा एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई, जब बुजुर्ग रोजाना की तरह दूध लेने के लिए घर से निकले थे।

जानकारी के अनुसार, केसरी बाग निवासी बलदेव सिंह संघा पुत्र हरचरण सिंह ने बताया कि वह दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।

घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बुजुर्ग की मदद की और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर करणप्रीत सिंह की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।

#कपूरथला