सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही है पंजाब सरकार - दीपक बाली

जालंधर, 26 नवंबर- आम आदमी पार्टी के नेता और जालंधर कैंट हलके के प्रभारी दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पठानकोट में नव संवत कार्यक्रम, 14 शहरों में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' और 21 शहरों में रामायण पर आधारित नाटक 'हमारे राम' का मंचन करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी पंजाब के अलग-अलग शहरों में ऐसे और कार्यक्रम करवाए जाएंगे।

दीपक बाली ने कहा कि पंजाब के इतिहास में इससे पहले किसी भी सरकार की ओर से सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए इतने बड़े स्तर पर प्रयास नहीं किए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार यह पहल कर रही है और भविष्य में भी सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार जारी रहेगा।
 

#सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही है पंजाब सरकार - दीपक बाली