आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आज मोगा में 'खुशहाल पंजाब महारैली'

मोगा, 26 नवंबर- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां और चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मोगा जिले के गांव मटवाणी में 'खुशहाल पंजाब महारैली' का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली के जरिए पार्टी अपने 2027 के चुनाव अभियान का आगाज करने जा रही है।

इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित पूरी कैबिनेट, विधायक और पार्टी की शीर्ष लीडरशिप शामिल होगी।

हालांकि, पंजाब सरकार की ओर से इस कार्यक्रम को पूरी तरह सरकारी आयोजन बताया जा रहा है। इस दौरान लाभार्थियों को स्मार्ट राशन कार्ड वितरित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

मोगा में होने वाली इस महारैली को 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

#आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर आज मोगा में 'खुशहाल पंजाब महारैली'