रूस में भूकंप का जोरदार झटका, 6.7 की तीव्रता से हिली धरती

नई दिल्ली, 28 नवंबर - रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के पूर्वी तट के पास शनिवार को जोरदार भूकंप आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.7 मापी गई। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भी भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से करीब 205 किलोमीटर नीचे था। फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल सूचना नहीं है। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी इस भूकंप के बाद सुनामी का खतरा नहीं होने की जानकारी दी है। 

#रूस
# भूकंप