राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर सदन में विचार करने की सिफारिश की 


लोकसभा में परिसीमन से जुड़े नए विधेयक को लेकर संसदीय प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 पर सदन में विचार करने की सिफारिश की है। लोकसभा सचिवालय की ओर से शनिवार, 28 नवंबर को जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई है। यह सिफारिश संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत की गई है। इसके साथ ही परिसीमन की दिशा में दूसरा कदम बढ़ाया गया है। पहले शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दी थी, अब राष्ट्रपति ने भी सिफारिश कर दी है। 

#राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू