उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत आठ की मौत
पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा निवासी भंगलवाण गांव और सात महिलाएं शामिल हैं।
हादसे में घायल आठवीं महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में करीब 14 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा
# चालक समेत आठ की मौत

