प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं:केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, उत्तर प्रदेश :  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हृदय से आभार प्रकट करते हैं, अभिनंदन करते हैं, धन्यवाद करते हैं...आजादी के बाद बहुप्रतीक्षित, देश की आधी आबादी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में जो प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था, उस पर बाधा डालने का काम कांग्रेस और वर्तमान के उनके बचे-कुचे सहयोगी दलों ने किया, जिसमें समाजवादी पार्टी भी है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पास होने के बाद जब महिलाओं को आरक्षण का लाभ देने का समय आया और उसे लेकरसंसद का विशेष सत्र बुलाया गया तो उस समय जिन दलों ने विरोध किया, देश की मातृ शक्ति निश्चित तौर पर उन्हें ध्यान में रखेगी। प्रसन्नता की बात यह है कि जब कल केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बैठक करने के बाद 2011 की जनगणना के आधार पर देश के सभी राज्यों में लोकसभा की 50 प्रतिशत सीटें, बढ़ाने का फैसलालिया है। उत्तर प्रदेश में 80 की जगह अब 120 सांसद होंगे। ऐसे ही 403 विधायकों की जगह लगभग 605 विधायक हो जाएंगे। इसी अनुपात में हर राज्य में ये संख्या बढ़ने वाली है। इसमें 33 प्रतिशत महिलाएं होंगी..."

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी