अफगानिस्तान में शनिवार सुबह डोली धरती, भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज
काबुल, 28 नवंबर - अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में कुछ पल के लिए हलचल मच गई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की कोई खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के ये झटके शनिवार सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। उस वक्त कई लोग घरों में मौजूद थे, जिन्हें अचानक धरती हिलने का अहसास हुआ।
#अफगानिस्तान
# धरती
# भूकंप

