दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ बिगड़ी हवा, कई इलाकों में AQI 300 के पार  

नई दिल्ली, 28 नवंबर - दिल्ली में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, राजधानी की हवा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई इलाकों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया है।

#दिल्ली
# ठंड
# बिगड़ी हवा