संसद का सत्र फिर बुलाएगी सरकार: लोकसभा 30 नवंबर और राज्यसभा 2 दिसंबर से बैठेगी

नई दिल्ली, 26 नवंबर - सरकार ने संसद के दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक फिर से शुरू कराने का अनुरोध किया है। इसके तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने का प्रस्ताव है। सरकार का कहना है कि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

#संसद