कुरुक्षेत्र के मॉल में देर रात लगी भीषण आग
कुरुक्षेत्र, 26 नवंबर (रामपाल शर्मा) - कुरुक्षेत्र में नए बस स्टैंड के सामने बने मॉल के एक रेस्टोरेंट में देर रात आग लग गई। आग रेस्टोरेंट के किचन से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में पूरे हिस्से में फैल गई। रेस्टोरेंट की इमारत से धुएं का गुबार निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।
फायर विभाग की टीम ने समय रहते अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
समय रहते दमकल की गाड़ियां पहुंचने से आग को मॉल के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि अभी नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। आग से पूरा किचन जल गया।

