गोवा के बाद अब बंगाल में Bisleri का नमूना फेल, मिला कोलीफार्म बैक्टीरिया

नई दिल्ली, 28 नवंबर - बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने बंगाल स्थित बिसलेरी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। प्रयोगशाला जांच में पानी का नमूना पीने के लिए असुरक्षित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह नमूना जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपाड़ा गांव स्थित बिसलेरी प्लांट से लिया गया था। जांच में पानी में कोलीफार्म बैक्टीरिया की मौजूदगी मिली।

#बंगाल
# Bisleri
# नमूना फेल
# कोलीफार्म बैक्टीरिया