बंगाल उपचुनाव: चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका
कोलकत्ता , 18 सितंबर - चुनाव आयोग ने टीएमसी विवाद में अंतरिम फैसला सुनाते हुए पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह दोनों को फ्रीज कर दिया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि न तो ममता बनर्जी गुट और न ही ऋतब्रत बनर्जी-अरूप रॉय गुट फिलहाल 'एआईटीएमसी' नाम का अकेले इस्तेमाल कर सकेगा। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि दोनों गुटों को पार्टी के मूल नाम और उसके आरक्षित चुनाव चिन्ह 'फूल-घास' के उपयोग की अनुमति नहीं होगी।
#बंगाल उपचुनाव: चुनाव आयोग

