दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध हिरासत में
नई दिल्ली, 28 नवंबर - राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह गिरफ्तारी ऐसे समय में की है, जब एजेंसियां संदिग्ध की डिजिटल गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए थीं। सूत्रों के मुताबिक, स्पेशल सेल की टीम काफी समय से इस संदिग्ध की सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑनलाइन गतिविधियों को मॉनिटर कर रही थी। पहले उससे गहन पूछताछ की गई और पुख्ता सबूत व जानकारी मिलने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
#दिल्ली पुलिस
# बड़ी कामयाबी
# जैश-ए-मोहम्मद
# संदिग्ध हिरासत

