यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सीनियर IPS प्रशांत कुमार बने आगरा जोन के नए ADG

लखनऊ, 28 नवंबर - उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से शासन ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने देर रात दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल के तहत 2000 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रशांत कुमार को आगरा जोन का नया अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आगरा जोन की कमान संभालने से पहले आईपीएस प्रशांत कुमार लखनऊ में पुलिस मुख्यालय में 'अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन)' के महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

#यूपी
# बड़ा प्रशासनिक
# फेरबदल