अयोध्या: राम मंदिर में बिना जेब की डांगरी पहनकर चढ़ावे की गिनती कर रहे कर्मचारी

अयोध्या, 27 नवंबर - अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला के दरबार में आने वाले चढ़ावे की गिनती अब पहले की तरह नहीं होगी। चढ़ावे की रकम की सुरक्षा और काउंटिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में कई अहम बदलाव किए हैं। अब कैश की गिनती करने वाले कर्मचारियों को बिना जेब वाली विशेष डांगरी पहनना होता है। यह व्यवस्था लागू हुए एक पखवाड़ा बीत चुका हैं।

चढ़ावे की गिनती के दौरान अब सुरक्षा और निगरानी के लिए कई स्तर की व्यवस्था की गई है। काउंटिंग के समय एसआईएस सिक्योरिटी के पांच कर्मचारी निगरानी में तैनात रहते हैं। इसके अलावा चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद दो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है। काउंटिंग प्रक्रिया में दो बैंककर्मी और ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि भी शामिल रहते हैं।  

#अयोध्या
# राम मंदिर