शूलिनी मंदिर के समीप घर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में कैद हुई गतिविधियां
सोलन, 28 नवंबर (मनीष शारदा) - सोलन शहर में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई है। शूलिनी मंदिर के समीप एक घर की गैलरी में रात के समय तेंदुआ घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
फुटेज में तेंदुआ काफी देर तक गैलरी में घूमता नजर आ रहा है। रिहायशी इलाके में तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच तेंदुए का पहुंचना चिंता का विषय है। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए को आबादी वाले क्षेत्र से दूर रखने की मांग की है।
#तेंदुआ
# सीसीटीवी

