कोटद्वार में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरा वाहन, चालक समेत आठ की मौ/त

कोटद्वार, 28 नवंबर - पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। मृतकों में वाहन चालक अनिल देवराड़ा निवासी भंगलवाण गांव और सात महिलाएं शामिल हैं।

हादसे में घायल आठवीं महिला ने रिखणीखाल अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में करीब 12 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, एक गंभीर घायल को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी ईको वैन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

#कोटद्वार
# वाहन