यूपी सियासत: अखिलेश और आजम के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर

लखनऊ, 28 नवंबर - राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए इन पोस्टरों में दोनों नेताओं की तस्वीरों पर लाल क्रॉस का निशान बनाया गया है। साथ ही मुजफ्फरनगर दंगों का जिक्र करते हुए दोनों नेताओं पर निशाना साधा गया है।

पोस्टर पर लिखा गया है कि दंगों के आरोपी मुस्लिमों के नेता नहीं हो सकते। इसके अलावा पोस्टर में मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ितों और मुस्लिम समाज का हवाला देते हुए अखिलेश यादव और आजम खान की राजनीतिक भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं।
बर्लिंगटन चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों में अखिलेश यादव और आजम खां की तस्वीरों पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। पोस्टर के संदेश में मुजफ्फरनगर दंगों को आधार बनाकर दोनों नेताओं की राजनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए गए हैं। पोस्टर में मुस्लिम समाज और दंगा पीड़ितों का जिक्र करते हुए राजनीतिक नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए गए हैं। इसकी भाषा और तस्वीरों पर बनाए गए निशान लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
 

#यूपी
# अखिलेश