पाकिस्तान में पंजाबी खोज और अध्यापन

ताज़ा रचना का आधार डॉ. धर्म सिंह (अमृतसर) हैं। उनकी इस रचना का मूल स्रोत गुजरात (पाकिस्तान) में आयोजित वह सेमिनार है, लेकिन पुस्तक इस वर्ष पुस्तक का रूप लिया। असल बात पाकिस्तानी लोगों की पंजाबी में रुचि है। पाकिस्तान में पंजाबी खोज और अध्यापन से संबंधित डॉ. धर्म सिंह की एक महत्वपूर्ण पुस्तक है। पुस्तक का शीर्षक ही इस बात का सूचक है कि इसके अंतर्गत, पाकिस्तान में पंजाबी भाषा और साहित्यिक खोज की मौजूदा स्थिति, उसके कारणों और उससे जुड़े हुए अन्य मामलों को चर्चा का विषय बनाया जाना है। यहां, मूल्यांकन और विश्लेषण की प्रक्रिया साथ-साथ चलती देखी जाती है। 
मूल रूप में प्रो. (डॉ) धर्म सिंह का नाम पंजाबी भाषा के उन चंद प्रवीण शोधकर्ताओं और समीक्षकों में शुमार है, जिन्होंने पूरे जुनून के साथ पंजाबी भाषा, अदब और संस्कृति के खोज तथा उसके संरक्षण पर पूरी लगन से काम किया है। 
पुस्तक में पूर्वी पंजाब में पश्चिमी पंजाब के साहित्यिक पक्ष, पाकिस्तान में पंजाबी भाषा और साहित्य की स्थिति और समस्याएं, पाकिस्तान में पंजाबी खोज की पृष्ठभूमि और इतिहास ही नहीं, हीर वारिस का नवीनतम पंजाबी संस्करण, देश विभाजन से पंजाबी भाषा को हुआ भारी नुकसान, पंजाबी साहित्य और लेखक संस्कृति के बारे में पाकिस्तानी दृष्टिकोण, पाकिस्तान में स्वीकृत पंजाबी (गुरमुखी लिपि क्रम) खोज प्रबंध और पाकिस्तानी पंजाबी साहित्य के बारे में खोज प्रबंध पर पूरा ध्यान दिया है।
डॉ. धर्म का साहित्यिक बिम्ब, पंजाबी भाषा के एक खोजी-विद्वान के रूप में भी उभरता है और खोज के चित्र के रूप में भी। पंजाबी खोज में आ रही गिरावट पर उन्होंने उंगली भी रखी है और इस गिरावट के कारणों को जानने-समझने की कोशिश भी की है। चिंतन, तभी संभव होता है, जब चिंता वहां मौजूद होती है। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि डॉ. साहिब बुनियादी तौर पर ‘चिंता’ और ‘चिंतन’ का मुजस्समा हैं। इस सब कुछ का दीदार हमें उनके  साहित्यिक बिम्ब से सहज ही हो जाता है। इन टिप्पणियों के आलोक में ताज़ा पुस्तक में शामिल समीक्षा, निबंधों की सार्थकता और प्रासंगिकता को सहज ही उभारा जा सकता है। 
उल्लेखनीय है कि भारतीय पंजाब को ‘पूर्वी पंजाब’ के साथ-साथ ‘चढ़ता पंजाब’ और पाकिस्तानी पंजाब को ‘पश्चिमी पंजाब’ के साथ-साथ ‘लहिंदा पंजाब’ भी कहा जाता है। बात चढ़ते पंजाब की कर लें या फिर लहिंदे पंजाब की, बात तो ‘पंजाब’ की ही होती है।  विभाजन के काले दौर की कड़वाहट और इस दौरान घटित हुई अप्रिय घटनाओं के इतिहास को थोड़ा-सा किनारे करके अविभाजित पंजाब पर नज़र डालें तो यह बात अधिक समझ आती है। 
अब भी दोनों पंजाबों में घटित होने वाली सुखद और अप्रिय घटनाओं में दिलचस्पी निरन्तर बनी रहती है। यहां तक कि प्रस्तुत पुस्तक (पाकिस्तान में पंजाबी खोज) भी इस बात का बड़ा सबूत है। प्रो. धर्म सिंह ने लहिंदे पंजाब में पंजाबी खोज की मौजूदा स्थिति और इससे संबंधित वहां घटित हो रहे घटनाक्रम पर अपनी जायज़ चिंताएं ज़ाहिर की हैं। लहिंदे पंजाब में पंजाबी भाषा की स्थिति और समस्याओं पर रोशनी डालते हुए उन्होंने अपना बुनियादी प्रस्ताव यह विकसित किया है कि आबादी के लिहाज़ से पश्चिमी पंजाब एक बड़ा प्रांत होने के बावजूद यहां के साहित्यिक हलकों में पंजाबी भाषा को वह स्थान नहीं मिला जिसकी वह हकदार है। 
हालांकि वहां पंजाबी भाषी लोगों की संख्या अन्य सभी देशों से भी अधिक है। यह पुस्तक उधर की और इधर की पंजाबी तथा बंगाली भाषा को एक ही छत के नीचे बैठा देखने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा तोहफा है।
अंतिका
(मिज़र्ा गालिब)
मंज़र इक बुलंदी पर और हम बना सकते
अर्श से ऊधर होता काश के मकां अपना

#पाकिस्तान में पंजाबी खोज और अध्यापन