महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे बालासाहेब थोराट

मुंबई,13 जुलाई -  महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष बालासाहेब थोराट होंगे। अशोक चव्हाण ने इस पद से इस्तीफा दिया था। इस दौरान अशोक चव्हाण ने भी बालासाहेब थोराट के नाम पर सहमति जताई थी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में हर्षवर्धन पाटिल भी थे, लेकिन पार्टी ने बालासाहेब थोराट के नाम पर मुहर लगाई है।