प्रियंका गांधी को सोनभद्र में पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ, 19 जुलाई - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से प्रियंका गांधी मुलाकात करने जा रही थीं। इस दौरान रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जब वे धरने पर बैठ गईं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।