प्रह्लाद जोशी ने प्रियंका गांधी के बयान का किया विरोध 

हुबली, कर्नाटक, 24 अप्रैल- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, ''इन लोगों को नहीं पता कि क्या बोलना है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में जितने भी फैसले लिए हैं वो गलत हैं तो हम इतने सारे राज्यों में कैसे जीत गए? उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका गांधी जनादेश का अपमान कर रही हैं।