मणिमहेश कैलाश की आधिकारिक तीर्थयात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी 


नई दिल्ली, 12 अगस्त - मणिमहेश कैलाश  शिखर की आधिकारिक तीर्थयात्रा 15 अगस्त से शुरू होगी और 6 सितंबर को समाप्त होगी।मणिमहेश झील के ऊपर 13,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर बसे मणिमहेश में भगवान भोले मणि के रूप में दर्शन देते हैं। इसी कारण मणिमहेश कहा जाता है। धौलाधार, पांगी व जांस्कर पर्वत शृंखलाओं से घिरा यह कैलाश पर्वत मणिमहेश-कैलाश के नाम से जाना जाता है। हजारों साल से श्रद्धालु रोमांचक यात्रा पर आ रहे हैं। चंबा को शिवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव इन्हीं पहाड़ों में निवास करते हैं। मणिमहेश यात्रा कब शुरू हुई, इसके बारे में अलग-अलग विचार हैं, लेकिन कहा जाता है कि यहां पर भगवान शिव ने कई बार अपने भक्तों को दर्शन दिए हैं। 13,500 फुट की ऊंचाई पर किसी प्राकृतिक झील का होना किसी दैवीय शक्ति का प्रमाण है।