कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या

फरीदकोट, 22 अगस्त - (यशवंत पुरबा, सरबजीत सिंह) - स्थानीय गांव  मानी सिंह वाला के किसान सारज सिंह (51) पुत्र गुरचरण सिंह द्वारा कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक किसान पर  एक निजी बैंक का 10 लाख का कर्ज बताया जा रहा है।