प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ
नई दिल्ली, 09 फरवरी - कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषधा पत्र उन्नति विधान जारी कर दिया है।
'उन्नति विधान' में कांग्रेस के वादे
- किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
- जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
- 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
- बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
- आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
- सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
- झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
- महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी।
- पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
- पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
- ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
- शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
- संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
- अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।