बीजेपी मुख्यालय के लिए रवाना हुआ अरुण जेटली का पार्थिव शरीर

नई दिल्ली, 25 अगस्त - पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दोपहर निगमबोध घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। जेटली के पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अंतिम संस्कार के लिए यमुना नदी के किनारे निगमबोध घाट पर दोपहर ढाई बजे ले जाया जाएगा। बता दें कि जेटली का शनिवार 12 बजकर सात मिनट पर एम्स में निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे। उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।