प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल और झारखंड में करेंगे चुनावी रैली

 

 

रांची: 3 मई  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और रांची में रोडशो निकालेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले का दौरा करेंगे, जहां वह अपराह्न तीन बजे चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में 'महा विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे और सिंहभूम व खूंटी लोकसभा सीट पर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।