पीएम मोदी ने दी राष्ट्रपति कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 01 अक्तूबर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं  देते हुए कहा कि वह उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत को उनकी अंतरदृष्टि और नीतिगत मामलों के बारे में समझ से काफी लाभ हुआ है। गरीबों और पिछड़ों को सशक्त बनाने के प्रति उनके जुनून को देखा जा सकता है।